खबर शेयर करें 👉

रामगढ़,नैनीताल । रूपसिंहधुरा हरतोला बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम रूपसिंहधूरा हरतोला में श्रीमद् भागवत कथा में माहौल भक्तिमय बना हुआ है ।

आयोजक शंकर दत्त भट्ट , केशव दत्त भट्ट ,और समस्त भट्ट परिवार है । कथा व्यास आचार्य बसंत बल्लभ त्रिपाठी ने सुदामा चरित्र सुनाते हुए पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बनाया है । जहां भारी संख्या में ग्रामीणजन कथा सुनने पहुंच रहे हैं । साथ ही भजन मंडली द्वारा भक्तों को झूमने को विवश किया जा रहा है । कथा पुराण में आचार्य पंडित अनूप पठालनी , पंडित मोहन चंद्र शास्त्री, पंडित तारा दत्त भट्ट ,पंडित कौशल शास्त्री, पंडित हरीश पांडे ने यजमानो से कर्मकांड करवाया तथा उप व्यास आचार्य गणेश पंत  ने मूल पाठ किया। कथा को सफल बनाने  में सभी लोग सक्रिय सहयोग कर रहे हैं । जिसमें विनोद भट्ट ,कंचन भट्ट ,नवीन भट्ट, सुनील भट्ट ,अंशुल भट्ट मुख्य हैं । आयोजकों को डी जी सी सुशील शर्मा ने सफल आयोजन पर विशेष शुभकामनाएं दी । आयोजन 8 मई से प्रारंभ होकर 15 मई को हवन पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे के बाद संपन्न होगा।

You missed

You cannot copy content of this page