खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज के सभागार में टोंग इल मू डू महासंघ की ओर से  मार्शल आर्ट पर आधारित गेम टोंग इल मूडू पर तीन दिवसीय नेशनल सेमिनार एंड ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के 12 राज्यों के 65 मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अति‌थि के रूप में सी आर एस टी इंटर कॉलेज के शिक्षक शैलेंद्र चौधरी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानचार्य बिशन सिंह मेहता रहे। भारतीय टोंग इल मूडू महासंघ के महासचिव मोहम्मद अरशद ने बताया कि कार्यक्रम के मार्शल आर्ट्स खेल टोंग इल मूडू खेल स्कूल गेम में भी शामिल कर लिया गया है। उन्होंने मौजूद कोच से अपने राज्य में जाकर इस संबंध में जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर सागर कश्यप, अभिषेक आर्या, मो. दानिश, किरन सिंह, शश्यद फिरोज, सहबीर शेख आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page