खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नैनीताल पुलिस को चौकी कैंची क्षेत्र में एक  बच्चा संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिला।

बालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीष पांडे पुत्र चंद्रशेखर पांडे उम्र लगभग 13 वर्ष, निवासी के-137, विजय विहार, दिल्ली मूल पता बिलौना, कोतवाली बागेश्वर बताया। बच्चे ने बताया कि मेरे पापा दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करते हैं और मुझे मारते रहते हैं। उनसे तंग आकर मैंने यह कदम उठाया है, मैं कहीं जाने की फिराक में था।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

बच्चे द्वारा पता बताने पर  कृष्णा गिरी चौकी प्रभारी कैंची द्वारा तत्काल जनपद बागेश्वर की पुलिस से संपर्क किया गया। जिनके माध्यम से बच्चे के बागेश्वर निवासी परिजन गणेश चंद्र मिश्रा पुत्र चंद्र वल्लभ मिश्रा व पूर्ण चंद्र तिवारी पुत्र मुरलीधर तिवारी निवासी ग्राम बागेश्वर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन कैंची चौकी आ पहुंचे। जहां नैनीताल पुलिस द्वारा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा तत्काल उसके घर दिल्ली पहुंचाया गया। परिजनों द्वारा अपने बच्चे को पाकर नैनीताल पुलिस का  आभार व्यक्त किया गया।

You missed

You cannot copy content of this page