खबर शेयर करें 👉
भवाली। विधायक सरिता आर्य ने रविवार को सिरोड़ी व भवाली गांव का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यो के लिये 7 लाख रूपये की घोषणा की।
  इस दौरान ग्रामीणों ने  विधायक के सामने सड़क मार्ग दुरुस्तीकरण नेटवर्क समेत विभिन्न समस्याओं का पुलिंदा सौंपा ।इससे पहले विधायक ने सड़क मार्ग में आपदा से हुये नुकसान का निरीक्षण किया । कहा कि मुख्यमंत्री ने हर विधानसभा से प्रस्ताव मांगे है जिसमे वह इस सड़क को रखेंगी । विधायक ने सिरोड़ी गांव में प्रतीक्षालय के लिये दो लाख सहित भवाली गांव के लिंक मार्ग के चौड़ीकरण के लिये पांच लाख रुपये की घोषणा की । वही गांव में चली आ रही मोबाइल नेटवर्क समस्या को जल्द दूर करने की बात भी कही ।
 इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रमेश सुयाल, ग्राम प्रधान सिरोड़ी नीमा बिष्ट,  ग्राम प्रधान भवाली गांव ज्योति बिष्ट, भावना मेहरा, खीम सिंह बिष्ट, घनश्याम सिंह बिष्ट, बालम मेहरा, राजेन्द्र पाठक, दिनेश बिष्ट, यशवंत सिंह, शिवांशु जोशी,  नीरज अधिकारी, करन चिलवाल, वीरू मेहरा, गीता बिष्ट, मीना बिष्ट, कंचन बिष्ट, ममता बिष्ट, इंद्रा बिष्ट, रेनु मेहरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page