खबर शेयर करें 👉
विधायक ने गांव-गांव जाकर लोगों से मांगा समर्थन
भीमताल। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार समर्थकों के साथ बबियाड़, मटियाल, पदमपुरी, सरना, गुनियालेख, पलड़ा, पुटगांव, कसानी, अम्दौ आदि गांवों में जन संपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों को अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और अधूरे रह गये कार्यों के लिए एक मौका और देने की अपील की। उन्होंने लोगों को बताया राज्य में डबल इंजन की सरकार होगी तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। विकास के लिए भाजपा को वोट देकर जीत दर्ज कराने पर जोर दिया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पाठक, दिनेश सागुड़ी, पंकज जोशी, पंकज उप्रेती, मनोज कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

You cannot copy content of this page