खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  मल्लीताल धामपुर बैंड के पास सोमवार की शाम को बाईक चोरी हो गई। बाइक स्वामी ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर गाड़ी चोरी होने  की सूचना दी है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजितेष बिष्ट ‘अज्जू ‘जो की इंडियन गैस में कार्य करते हैं,ने  कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि बाइक संख्या यू के04एक्स-9935 काले रंग की पल्सर 220 मल्लीताल स्थित धामपुर बैंड में तेज बारिश के दौरान  ख़डी करके वह पास में रुका था । ज़ब थोड़ी देर बाद वापस आया तो उसकी बाईक गायब थी । काफ़ी ढूंढ़ने के बाद ज़ब बाईक नहीं मिली तो अज्जू ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी और पुलिस से बाइक ढूंढने सहयोग मांग की ।
मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया की शिकायत पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं व बाईक की खोजबीन की जा रही हैं।

You missed

You cannot copy content of this page