खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सहित पर्वतीय क्षेत्र में आज सुबह कुछ देर के लिये तेज बारिश हुई । जिससे यहां मौसम सुहावना हो गया है ।

यहां पिछले कई दिनों से तेज धूप पड़ रही थी । लेकिन शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे बाद तेज बारिश होने लगी । जो रुक रुक कर एक घण्टे तक जारी रही । सुबह 6 बजे बाद बारिश रुक गई थी । किन्तु उसके बाद भी आसमान बादलों से ढका हुआ है ।वर्षा के बाद तापमान में काफी गिरावट आने से मौसम काफी खुशगवार हो गया । पहाड़ियों में लगी धुंध छंट जाने से प्राकृतिक सुंदरता निखार आ गया । मौसम विभाग ने आज और बारिश की संभावना जताई है ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page