खबर शेयर करें 👉

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली दसवीं में पड़ने वाली बच्ची चार लड़कों के साथ मेरठ चली गई । ये लड़के उसे जॉब दिलाने के बहाने ले गए । लेकिन वहां इन लड़कों नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार किया ।

यह मामला हरिद्वार जिले का है । यहां  ज्वालापुर क्षेत्र से लापता हुई किशोरी के साथ गैंगरेप की खबर आई है। बताया जा रहा है कि छात्रा को बहला फुसला कर काम का लालच देकर युवक अपने साथ मेरठ ले गए । जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया, मामले का पता तब चला जब किशोरी किसी तरह वहां से निकली। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। चारों के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है ।

You cannot copy content of this page