खबर शेयर करें 👉

श्री नंदा देवी महोत्सव 2022 में मां नन्दा सुनन्दा की मूर्ति निर्माण हेतु कदली वृक्ष ज्योलीकोट से लाये जाएंगे ।

श्री राम सेवक सभा नैनीताल के सदस्यों ने बुुधवार को ज्योलीकोट देवी मंदिर के पास नारायण सिंह बरगली के निवास से दो कदली वृक्ष चयनित किये। नारायण सिंह बरगली नैनीताल नगरपालिका के सभासद दीपक बरगली के चाचा हैं।  ये वृक्ष 2 सितंबर को ज्योलीकोट  से पूजा के बाद लाये जाएंगे ।  कदली वृक्ष के चयन में राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ,भुवन बिष्ट ,बिमल चौधरी ,राजेंद्र बजेठा ,हीरा सिंह ,सानू साह तथा ज्योलीकोट मंदिर समिति के पूरन कांडपाल, विनय गुरुरानी, नंदन सिंह बोरा, श्याम सिंह बरगली, गणेश साह ,कुंदन लाल वर्मा शामिल रहे ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page