खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । दुष्कर्म पीड़िता की माँ ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र  भेजकर दुष्कर्म की घटना की पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर संतोष व्यक्त किया । कहा कि वह पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्यवाही से संतुष्ट है ।
    पत्र में पीड़िता की मां ने कुछ लोगों द्वारा मल्लीताल कोतवाली पुलिस के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर नाराजगी जताई है । कहा कि वे जिस दिन घटना की शिकायत को लेकर कोतवाली गई, पुलिस ने उसी समय से सक्रियता दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार किया और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई । उन्होंने एस एस पी, से आग्रह किया है कि उनके इस मुकदमे से सम्बंधित कोई भी कागजात बिना उनकी अनुमति के किसी को न दिए जाएं ।
ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You cannot copy content of this page