खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि में रुक रुक कर बारिश हुई है । लेकिन गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद बारिश थमी हुई है और हल्की धूप निकली है ।

उधर भवाली अल्मोड़ा नेशनल हाइवे में क्वारब पुल के पास तड़के फिर भूस्खलन हुआ है । जिस कारण इस स्थान पर सुबह से यातायात बाधित है और अल्मोड़ा से आ रहे और अल्मोड़ा की ओर जा रहे वाहनों की पुल के दोनों ओर लंबी लाइन लगी हुई है । बताया गया है कि मलवा सुबह 6 बजे से पहले आया है । उस समय सड़क में वाहनों की आवाजाही नहीं थी ।

ALSO READ:  चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट -: बेस्ट नेट (जजेज) श्रेणी में जस्टिस जितेंद्र के.रांका विजेता व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश मनोज के.गुप्ता उप विजेता रहे, लोकभवन गोल्फ कोर्स में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह,

नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया है कि मलवा हटाने के लिये दो जे सी बी लगाई गई हैं । लेकिन सड़क अभी नहीं खुली है ।

You missed

You cannot copy content of this page