खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल कांट्रेक्टर्स वैलफेयर सोसायटी का विभीन्न मांगों को लेकर लोनिवि परिसर में धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद सरकार उनकी मांगों के प्रति उदासीन बनी हुई है। जिसके चलते आंदोलन तेज करना मजबूरी हो गई है। उनकी सरकारी मांगे जायज हैं , लेकिन सरकार सुनने के लिए राजी नहीं है। जिस कारण ठेकेदारों में भारी रोष व्याप्त है। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में नंदा बल्लभ भट्ट, गोविंद जोशी, जीवन सिंह बोरा, राम सिंह , विनय मेहरा व गुमान सिंह सम्मल मौजूद थे।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You missed

You cannot copy content of this page