खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। रन टू लिव संस्था द्वारा इस वर्ष नैनीताल
मानसून माउंटेन मैराथन 27 अगस्त  को आयोजित की जाएगी । इस मैराथन में भागीदारी के लिये अब तक 8 राज्यों के 300 धावक पंजीकरण करा चुके हैं । इस वर्ष  मैराथन की थीम दिल से दिल के लिए दौड़ रखी गई है।
रन टू लिव संस्था के आयोजक हरीश तिवारी ने रविवार को तल्लीताल टी आर सी में पत्रकारों को बताया कि यह उनका बारहवां संस्करण है ।कहा कि मैराथन तीन वर्गों में कराई जा रही है । जिसमें 21 किलोमीटर,10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 50 हज़ार,द्वितीय को 25 हज़ार व तृतीय को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वही महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 25 हज़ार, द्वितीय को 10 हज़ार व तृतीय को पांच हजार का नगद इनाम दिया जाएगा।साथ ही स्थानीय धावकों को बढ़ावा देने के लिए नगद पुस्कार दिया जाएगा। कहा कि लगातार ह्रदय रोगियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस बार दिल से दिल के लिए दौड़ थीम रखी गयी है जिसके चलते हमारा लोगो को अपने दिल के प्रति सावधानी बरतने का संदेश देना है। इस मौके पर कमल जगाती, सागर देवराडी, सुधीर वर्मा, विनय पाठक मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page