खबर शेयर करें 👉

विज्ञान के महाकुम्भ के रूप में “अमृत काल में जन जन तक विज्ञान की संकल्पना” एवं विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से 17 से 21 जनवरी तक फरीदाबाद हरियाणा में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन किया जा गया। इसमें पूरे देश के चयनित विज्ञान एवं गणित शिक्षकों सहित विद्यार्थियो, शोधार्थियों, वैज्ञानिको, सामाजिक संगठन आदि हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ALSO READ:  अल्मोड़ा के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी राजौरी के दुर्गम पहाड़ियों में सर्च अभियान के दौरान शहीद हुए, उत्तराखंड में शोक का माहौल,

 

नैशनल साइंस टीचर्स वर्कशॉप में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने पर नैनीताल जिले से अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ के शिक्षक एवं इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक डॉo हिमांशु पांडे को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके साथ पिथौरागढ के नवल जोशी एवं रुद्रप्रयाग के पीयूष शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

 

उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्थवाल, प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर सहित विभिन्न शिक्षको एवं बुद्धिजीवियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी गई।

You cannot copy content of this page