खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल लीलाधर ब्यास की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की बैठक हुई ।  जिसमें एन एस एस कार्यक्रम अधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र करने व एन एस एस इकाइयों को प्राप्त बजट का आबंटन करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई ।
    बैठक से पूर्व जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना उधम सिंह नगर धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने मंडलीय अपर निदेशक (माध्यमिक) कुमाऊं मंडल नैनीताल लीलाधर ब्यास को अपनी खींची फोटोग्राफ भेंट की।
 मल्लीताल स्थित मंडलीय कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना की इस बैठक में वर्ष 2023–24 की कार्य योजना पर चर्चा की गई।बैठक एन एस एस इकाइयों को प्राप्त बजट का आवंटन शीघ्र करने, कार्यक्रम अधिकारीयों का नियुक्ति पत्र शीघ्र अनुमोदित करने, रिक्त जिला समन्वयक की नियुक्ति पूर्ण करने का निर्णय लिया गया ।
    इसके अलावा एन एस एस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उत्तराखंड व कुमाऊं मंडल का नाम रोशन करने पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू बिष्ट एवं  प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
  इस मौके पर  मंडलीय समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ललित मोहन पांडे, जिला समन्वयक उधम सिंह नगर धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, अनुपम दुबे आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page