खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब की ओर से 3 जून (मंगलवार) को शहर में नेचर वॉक आयोजित की जाएगी।  इसी सिलसिले में सीआरएसटी स्कूल के सभागार में क्लब के प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता की।

 

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 19 स्कूलों के 150 बच्चों को ट्रैकिंग पर ले जाया जाएगा, जिसमें बच्चों को एडवेंचर गतिविधियां भी कराई जाएंगी। बताया कि नेचर वॉक में देहरादून के डॉ जेएस रावत बच्चों को गाइड करेंगे।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

 

डीएसबी परिसर के प्रो. ललित तिवारी व डॉ. नवीन पांडे तथा वन विभाग के अधिकारी भी वॉक में शामिल होंगे। पर्वतारोही एसके खडूसकर ने बताया कि उन्होंने नैनीताल
जाने की जरूरत है। यहाँ पर बोटिंग सेलिंग आदि से साथ ही पर्वतारोहण भी किया जा सकता है। इस दौरान देबू मुखर्जी, पद्मश्री अनूप साह, तुसी साह, सीआरएसटी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे समेत राजेश साह, शैलेंद्र साह तथा योगेश साह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page