खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । पुनीत सागर अभियान के अन्तर्गत  एनसीसी के 80 कैडेट्स व अधिकारियों द्वारा शनिवार को महासागर दिवस के मौके पर नैनी झील और नैना देवी मंदिर के आसपास की सफाई अभियान चलाकर लगभग 120 किलो कचरा एकत्र कर निस्तारित किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के बाद स्वच्छता पर जन जागरूकता के लिए रैली आयोजित की गई जिमसें कैडेट्स द्वारा पोस्टर के माध्यम से स्थानीय जनता व पर्यटकों को जागरूक करने का प्रयास किया ।   05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी ने  कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व महासागर दिवस महत्वपूर्ण है और इसे महासागरों के सरंक्षण और उनके प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थितिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग से उत्पन्न आदि चुनौतियों के बारे में बताया।   इस अवसर पर पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा झीलों सहित में मौजूद प्लास्टिक तथा अन्य कचरे को साफ किया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page