नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के गुरुवार को पहली बार हाईकोर्ट पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर”दिया ।
मुख्य न्यायधीश दोपहर में हाईकोर्ट पहुंचे । जिसके बाद हाईकोर्ट बार एसोसियशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत व महासचिव सौरभ अधिकारी ने मुख्य न्यायधीश से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया ।
इस दौरान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे । मुख्य न्यायधीश भोजनावकाश के बाद कोर्ट में बैठेंगे । उनके साथ डिवीजनल पीठ में न्यायमूर्ति आशीष नैथानी शामिल होंगे ।


