खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए न्यायधीश आशीष नैथानी 9 जनवरी की सुबह शपथ ग्रहण करेंगे । उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश जी.नरेंद्र द्वारा 10.15 बजे शपथ दिलाई जाएगी । शपथ ग्रहण मुख्य न्यायधीश की कोर्ट में होगा । हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान की ओर से इस आशय की सूचना जारी की गई है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में हाईकोर्ट का कड़ा रुख, हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन के लिए सरकार को मिला सीमित समय,

न्यायमूर्ति आशीष नैथानी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने का आदेश दो दिन पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी किया था । जस्टिस आशीष नैथानी उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं । वे कुछ समय पूर्व उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे । लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति हुई थी ।

ALSO READ:  श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई श्री मां नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस समारोह की जोरदार तैयारी, 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत का भी होगा आयोजन ।

आदेश-:

You missed

You cannot copy content of this page