खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य में निकाय चुनाव कराने के सम्बंध में शुक्रवार को सरकार ने एक नया शपथ पत्र देकर 25 अक्टूबर तक चुनाव कराने में असमर्थता जताते हुए 25 दिसम्बर से पूर्व चुनाव कराने का शपथ पत्र दिया । निकाय चुनाव के सम्बंध में सरकार का यह चौथा शपथ पत्र है ।सरकार द्वारा आज दिए गए शपथ पत्र के आधार पर हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर नैनीताल निवासी राजीवलोचन साह व अन्य की जनहित याचिका निस्तारित कर दी है । सरकार इस मामले में पहले तीन बार शपथ पत्र दे चुकी है ।

ALSO READ:  कैंची धाम में जाम से मुक्ति की तरफ बढ़े कदम, सांसद अजय भट्ट ने किया वैली ब्रिज का शुभारंभ ।

हाई कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार को जल्द निकाय चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए थे, जिसको लेकर सरकार ने 25 अक्टूबर तक चुनाव कराने में असमर्थतता जताते हुए हाईकोर्ट में एक और शपथ दाखिल किया है।

मामले में आज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतू बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई। शपथ पत्र में कहा गया है कि स्थानीय चुनाव की चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी और 25 दिसंबर को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
राज्य सरकार ने कोर्ट में पूर्व में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो चुकी है।
सरकार ने बताया है कि 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। 31अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम द्वारा मतदाता सूची जारी की जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page