खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जोसफ कॉलेज के नए प्रधानाचार्य ब्रदर जेरोम ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व जेरोम दार्जलिंग कर्षियोंग विद्यालय में थे। उन्होंने कहा कि वह 49 वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।
वे सेंट जोजफ कॉलेज में 2013 एक वर्ष  अपनी सेवा दे चुके हैं। वे इस विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि से भलीभांति परिचित हैं। कहा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को उन्नत बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे और विद्यालय की परंपराओं का पूर्व की भांति निर्वहन करेंगे।
 उन्होंने अभिभावकों से भेंट कर विद्यालय के संचालन में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। ब्रदर जेरोम से  पूर्व ब्रदर पिंटो हेक्टर विद्यालय के प्रधानाचार्य थे । उनका स्थान्तरण दार्जलिंग हो चुका है।

You missed

You cannot copy content of this page