खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी सी एस रावत के नेतृत्व में मुख्य न्यायधीश से शिष्टाचार  मुलाकात की।

 

मुलाकात के दौरान अध्यक्ष डी सी एस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुगलानी सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्य न्यायधीश को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यकारिणी ने मुख्य न्यायधीश को अधिवक्ताओं व मुवक्किलों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। बारिश में भीगने से बचने के लिये हर कोर्ट तक आने जाने के लिए टीन शैड बनवाए जाने व  उच्च न्यायालय परिसर में वाई फाई लगवाये जाने आदि मांग भी मुख्य न्यायधीश से की गई ।

You missed

You cannot copy content of this page