खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  “सोसाइटी ऑफ प्राइवेट स्कूल्स इन नैनीताल” (SOPSON) ने जिले के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी से विकास भवन भीमताल में मुलाकात की और उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

ALSO READ:  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का नैनीताल में जोरदार स्वागत: विकास कार्यों के लिए सौंपा ज्ञापन, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का भरा दम,

 

इस दौरान प्रवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने इस सत्र में स्कूली शिक्षा और छात्रों से संबंधित विभिन्न मामलों में व्यापक चर्चा की और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिये सुझावों का आदान प्रदान किया ।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने वालों में सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव  विनय केर, कोषाध्यक्ष भुवन त्रिपाठी, संयुक्त सचिव एसएस नेगी, श्रीमती अनीता केर, ब्रदर हेक्टर पिंटो और श्रीमती राखी साह आदि मौजूद थे

You missed

You cannot copy content of this page