खबर शेयर करें 👉
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन ।
 संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र दिनांक 21 अप्रैल, 2025 के क्रम में परम पावन पॉप फांसिस, सुप्रीम पॉन्टिफ ऑफ द होली सीट के दिनांक 21 अप्रैल, 2025 को आकस्मिक निधन होने पर दिनांक 22 अप्रैल, 2025 (मंगलवार) तथा दिनांक 23 अप्रैल, 2025 (बुधवार) को राजकीय शोक घोषित किया जाता है। उक्त के दृष्टिगत दिनांक 22 अप्रैल, 2025 (मंगलवार) तथा दिनांक 23 अप्रैल, 2025 (बुधवार) को सरकारी संस्थानों /प्रतिष्ठानों पर पूरे दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा इस अवधि के दौरान प्रदेश में कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा।
2-साथ ही अन्त्येष्टि संस्कार के दिन भी राजकीय शोक तथा सरकारी संस्थानों / प्रतिष्ठानों पर पूरे दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

You missed

You cannot copy content of this page