खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अर्धसैनिक बल के एक जवान पर  विधवा महिला को धोखे में रखकर उसके साथ शादी करने व मारपीट करने का आरोप लगा है ।

 

काठगोदाम थाने में दी गई शिकायत के अनुसार निकटवर्ती क्षेत्र गौलापार के पूर्वी खेड़ा गांव निवासी एक विधवा महिला ने काठगोदाम कैंप में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर झूठ बोल कर शादी करने और उसके बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

शिकायत के मुताबिक  गौलापार स्थित पूर्वी खेड़ा गांव निवासी महिला ने वर्ष 2022 में सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र सिंह राणा जो कि काठगोदाम कैंप में बावर्ची के पद पर कार्यरत हैं ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके साथ विवाह कर लिया। लेकिन वह अब उसके साथ मार पीट करता है तथा उसके बच्चों को मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

 

महिला का कहना है कि उसकी वर्ष 2021 में सुरेंद्र सिंह राणा से मुलाकात हुई । सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसका विश्वास हासिल कर लिया और 17 फरवरी 2022 को उससे शादी कर ली । शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा है । महिला का कहना है कि सुरेंद्र की हरकतों से वह दहशत में है।

You missed

You cannot copy content of this page