खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में कार पार्किंग में एक पर्यटक ने अपनी कार खड़ी की तो पार्किंग चौकीदार ने पर्यटक से कार की चांबी मांग ली । ताकि कार को जरूरत पड़ने पर आगे पीछे किया जा सके ।

यह  ईको स्पोर्ट न0 एच आर 10 डब्ल्यू 7371 कार तिलकनगर दिल्ली निवासी साहिल थापर की थी ।  जबकि पार्किंग तल्लीताल हल्द्वानी रोड की थी । जहां पार्किंग का चौकीदार राकेश कुमार निवासी कोल, भनोली अल्मोड़ा था । चौकीदार राकेश कुमार अपने दोस्त आलोक कुमार निवासी कांठबांस तल्लीताल के साथ इस कार में 50 किमी की सैर कर आया । यहीं नहीं कार की हेड लाइट टूटी थी और उसका सेंटर लॉक सिस्टम खराब हो गया । जिसकी शिकायत कार मालिक ने तल्लीताल थाने में की । मौके पर पहुंचे चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज सिंह राणा ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया । जिन्होने अपनी गलती स्वीकार की । जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को ठीक करने का पूरा खर्चा दिया और लिखित में मांफी मांगी । बाद में पुलिस ने उनका 500-500 का चालान भी किया ।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page