खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भतरौजखान पुलिस ने दो लोगों को बस में करीब डेढ़ लाख रुपये का गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया है । मामले के मुताबिक थाना भतरोंजखान के उप निरीक्षक विनोद घई पुलिस टीम के साथ मोहान बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सवारी बस संख्या यू के 12 पीए-0042 को चैक किया, तो उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 02 बैगों में भरा करीब दस किलो गांजा बरामद हुआ। इन दोनों व्यक्तियों हरेंद्र सिंह पुत्र स्व. जगत सिंह व कैलाश चंद्र नोगई पुत्र दिनेश चंद्र निवासीगण ग्राम कलकोरिया थाना धुमाकोट जनपद गढ़वाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन डी पी एस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया  गया है ।

You cannot copy content of this page