भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के पिता नारायण सिंह कैड़ा (84) का मंगलवार की शाम पांच बजे आकस्मिक निधन हो गया। नारायण सिंह के निधन की खबर के बाद से हल्द्वानी जज फार्म स्थित विधायक के आवास पर भाजपाईयों और भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लोगों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को चित्रशाला घाट में होगा। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। बता दें नारायण सिंह ओखलकांडा के कैड़ागांव में 20 साल तक सरपंच रहे। बुधवार की सुबह 9.30 बजे अंतिम यात्रा हल्द्वानी स्थित जज फार्म से रानीबाग चित्रशिला घाट के लिए निकलेगी। उनके निधन पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी, प्रदीप बिष्ट, कमला आर्या, नितिन राणा, मनोज भट्ट, पंकज जोशी, राजेश नेगी, प्रदीप पाठक, जया बोहरा, योगेश तिवारी, कमलेश रावत, पुष्कर मेहरा, धन सिंह राणा, मुकेश पलड़िया आदि कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया है।
इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार देर शायं जज फार्म स्थित भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक राम सिंह कैड़ा के पिताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान शोक संतप्त परिवार को संबल देने के लिए मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, चंदन बिष्ट, डॉ अनिल डब्बू , हुकुम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रकाश हरबोला सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page