खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  राज्य में रोडवेज के 13  मार्गों पर अब निजी यातायात वाहन भी चल सकेंगे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अब परिवहन विभाग इन मार्गों पर निजी वाहनों को परमिट जारी करेगा।
परिवहन विभाग ने इन मार्गों पर रोडवेज बसों के कम या नगण्य फेरे देखते हुए यात्रियों की सुविधा को आधार बनाकर निजी यातायात वाहनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया था। इस पर आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस पर ये कहते हुए आपत्ति जताई थी कि इससे परिवहन निगम की कमाई घट जाएगी। बाद में शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी। मार्च में यूनियन की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने अधिसूचना पर रोक लगा दी थी।
अब हाई कोर्ट ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि परिवहन विभाग पहले ही कर्मचारी यूनियन की आपत्ति का निराकरण कर चुका है। लिहाजा, अब अधिसूचना अस्तित्व में आ गई है और इसके साथ ही 13 मार्गों पर परमिट देने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page