खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । तल्लीताल पेट्रोल पंप का ताला तोडक़र  75 हजार रुपये चुराने वाले आरोपी को तल्लीताल पुलिस ने गिरफ्तारकर लिया है ।
 इस चोरी का खुलासा करते हुए सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि  आरोपी  हरिनगर  तल्लीताल निवासी नवाब उर्फ  बेबी नशे
का आदि है जिसने नशे की आदत के चलते बीते दिन सुबह
पेट्रोल पंप के ऑफिस का कुल्हाड़ी से ताला तोड़ कर गल्ले में रखे करीब 75 हजार की
नगदी चुरा ली और यह घटना सीसीटीवी कैमरों कैद हो गई ।
इस बीच सीसीटीवी फुटेज धुंधली होने पर युवक को पहचानना मुश्किल हो रहा था
इसके बावजूद भी तल्लीताल पुलिस की गठित टीम ने ततपरता दिखाते हुए मात्र
12 घंटे में युवक को तल्लीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर किया। सीओ विभा
दीक्षित ने बताया कि युवक की पहचान बूचडखाना निवासी नवाब उर्फ बेबी के
रूप में हुई है जो नशे का आदि है जिसने नशे की लत के चलते घटना को अंजाम
दिया । जिसके पास से चोरी की पूरी रकम भी
बरामद कर ली है और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस टीम में  ज्योलीकोट के चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार समेत
एएसआई संदीप नेगी,हेड कांस्टेबल ललित, कॉन्स्टेबल सुरेश बहादुर थापा,
कांस्टेबल मब्बू मिया, कॉन्स्टेबल अमित कुमार व चीता पुलिस के हेड
कांस्टेबल शिव राज सिंह राणा शामिल थे।

You missed

You cannot copy content of this page