खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल पुलिस ने  बिहार से घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी में काले शीशे चढ़े होने पर उसका चालान कर काली फ्रेम उतरवाई ।

जानकारी के अनुसार बिहार से अपनी कार संख्या बीआर 05 पीबी 1498 मोतिहारी निवासी रंजन कुमार अपने कुछ अन्य साथियों के साथ नैनीताल घूमने पहुचे थे। इस बीच पर्यटको की गाड़ी में काली फ्रेम लगी हुई थी। तल्लीताल डाँठ में चेकिंग कर रहे टीआई उमानाथ मिश्रा व चीता पुलिस शिवराज राणा द्वारा पर्यटको को रोक कर गाड़ी में लगी काली फ्रेम को तुरंत हटाने को कहा लेकिन पर्यटक नही माने जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने पर्यटको की गाड़ी से फ्रेम को हटाया साथी पर्यटको पर 1000 रुपये ही चालानी कार्वाही कर दी।

ALSO READ:  सूचना --: प्रशासन की चेतावनी, कल 21 जुलाई को अवकाश को लेकर अफवाह न फैलाएं, खुले रहेंगे स्कूल ।

टीआई उमानाथ मिश्रा ने बताया कि गाड़ी में काली फ्रेम लगाने पर मोतिहारी बिहार निवासी रंजन कुमार पर यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 1000 रुपये की चालानी कारवाही कर दी साथ ही पर्यटको को सख्त हिदायत के बाद छोड़ दिया।

You missed

You cannot copy content of this page