खबर शेयर करें 👉

सोमवार को विधान सभा चुनाव के लिये मतदान पार्टियां रवाना हो गई हैं और हल्द्वानी के आसपास के मतदान केंद्रों में मतदान कर्मी भारी सुरक्षा बल के साथ पहुंचने लगी हैं । मतदान केंद्रों में प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं । संवेदनशील केंद्रों में सी सी टी वी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी मोनिटरिंग सीधे निर्वाचन कार्यालय से की जा रही है । मतदान केंद्रों नें धारा 144 लागू है । जहां किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है ।चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिये पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किये गए हैं । इन इंतजामों की विस्तृत जानकारी आज दोपहर में डी आई जी कुमाऊं अपने कार्यालय में पत्रकारों को देने जा रहे हैं ।

You cannot copy content of this page