खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  भाजपा सांसद बृजभूषण द्वारा किये गए कथित यौन शोषण के खिलाफ जंतर मंतर दिल्ली में धरने में  बैठी महिला ख़िलाड़ियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से राष्ट्रपति को को ज्ञापन । यह ज्ञापन उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह ने प्राप्त किया ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

यह ज्ञापन भवाली के पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल चन्द आर्या, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल खष्टी बिष्ट, जिला अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ नैनीताल हरेंद्र आर्य, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस जानकी आर्य , नगर उपाध्यक्ष माया पंत, कांग्रेस नेता त्रिभुवन फर्त्याल, अफसर अली अध्यक्ष अल्पसंख्यक, सूरज कुमार,दीपक कुमार,राजकुमार,मोहन आजाद,सिकन्दर,हेम चन्द्र,चन्द्र प्रकाश आदि द्वारा दिया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page