खबर शेयर करें 👉

जय भाजपा तय भाजपा के संकल्प को पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता है तैयार – मोहित रौतेला

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं कुमाऊं सह-संयोजक मोहित रौतेला ने कहा कि युवा सरकार अबकी बार 60 पार का नारा युवा साकार करेंगे ।
राज्य में पुनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है । यह दावा इसलिये किया जा रहा है क्योंकि प्रत्येक मतदाता विगत 5 वर्षों में हुए जनकल्याणकारी कार्यों एवं चहुमुखी विकास का स्वयं साक्षी रहा है , साथ ही यह भी कहा कि जो कार्य कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित हुए एवं अधूरे रह गए , उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आगे मतदाताओं के संयोग से पूरा किया जाएगा और भाजपा की एकतरफा जीत के प्रति आश्वस्त युवा नेता ने कहा यह जीत का घमंड न होकर जनता का भाजपा के प्रति विश्वास का परिचायक है , लोगों ने केंद्र में नरेंद्र  मोदी  की सरकार एवं प्रदेश में पुष्कर धामी के नेतृत्व को पुनः पदस्थ करने का मन बना लिया है । यह बात ओपिनियन पोल के आंकड़े पूर्णतया स्प्ष्ट भी कर रहे हैं। कांग्रेस पूर्णतया नेतृत्व विहीन हो चुकी है। जिसका न कोई सांगठिक ढांचा रहा है ,ना ही उसके पास सरकार चलाने हेतु कोई व्यवस्थित कार्यक्रम एवं रूपरेखा है, इस बात को जनता भली-भांति समझ चुकी है जिस कारण भाजपा के पक्ष में पूरा चुनावी माहोल देखने को मिल रहा है और यह बात 10 मार्च के चुनावी परिणाम के बाद पूरी तरह सिद्ध हो जाएगी।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

You missed

You cannot copy content of this page