खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बी डी पांडे अस्पताल नैनीताल की भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान रविवार को बड़े स्तर पर शुरू हो गया । अतिक्रमण ध्वस्त करने के लियाज जे सी बी अस्पताल के निकट तक पहुंची,लेकिन अवैध कब्जों वाले स्थान तक नहीं जा सकी । जिसके बाद लोक निर्माण विभाग,प्राधिकरण,नगर पालिका के करीब सवा सौ मजदूर ड्रिल मशीन,घन, सब्बल के जरिये लेंटर व दीवारों को तोड़ रहे हैं ।

ALSO READ:  पूर्व अपर सचिव आर सी लोहनी की पुस्तक "सेवा विधि" का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन: अब एक ही जगह मिलेगी नियमों और शासनादेशों की जानकारी ।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में 35 अतिक्रमणकारियों की सूची जारी हुई थी । लेकिन अब कुछ और लोगों के नाम उसमें जोड़े गए हैं । जिससे अवैध निर्माणों की संख्या 40 हो गई है ।मौके पर दो घरों में ताले लगे होने पर उनके ताले तोड़कर वीडयो ग्राफी की गई है । जिसके बाद उन्हें भी ध्वस्त किया जा है ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है । पुलिस फोर्स की मदद से घरों को खाली करवा लिया गया और ध्वस्तीकरण की कारवाही अब प्रशासन के मजदूरों के हाथ में है ।

You missed

You cannot copy content of this page