खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जाने माने रसायन शास्त्री व दिल्ली विश्व विद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक दीवान सिंह रावत का कुमाऊं विश्व विद्यालय का कुलपति बनना लगभग तय है । राजभवन की औपचारिक मंजूरी मिलते ही उनको कुलपति नियुक्त करने की ऐलान कर दिया जाएगा ।

 

प्रो0 दीवान सिंह रावत के नाम रसायन शास्त्र में कई उपलब्धियां हैं । उन्होंने पार्किसन नामक बीमारी की दवा भी ईजाद की है । इस दवा का पेटेंट उनके नाम है । वे वर्तमान में दिल्ली विश्व विद्यालय में रसायन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर व मुख्य परीक्षा नियंत्रक हैं ।

ALSO READ:  आशीर्वाद विमेंस क्लब नैनीताल ने आलू खेत के कई स्थानों में किया पौधरोपण ।

उन्होंने 1985 से 1988 तक भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय से हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा ग्रहण की । डी एस बी परिसर से बी एस सी व एम एस सी करने के बाद उन्होंने सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ से मेडिकल कैमिस्ट्री में पी एच डी की । उन्होंने फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री से अपने कैरियर की शुरुआत की और अपने रिसर्च के बूते देश व दुनिया में धाक जमाई । वे मूलतः बागेश्वर के रहने वाले हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

सूत्रों के अनुसार कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति के सर्च हेतु राजभवन द्वारा गठित कमेटी के समक्ष 100 से अधिक प्रोफेसरों ने आवेदन किया था । जिनकी छंटनी के बाद 5 आवेदन बचे थे । जिनमें से प्रो0 दीवान सिंह रावत के नाम पर सहमति बनी है ।

You missed

You cannot copy content of this page