खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एस-3 ग्रीन आर्मी द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर ओक पार्क के जंगल में स्वच्छता अभियान चलाया और जंगलों में बिखरा कूड़ा एकत्र किया ।

एस-3 टीम द्वारा ओक पार्क में शराब कि बोतलें, चिप्स के पैकेट, मोमो के रेपर निकाले गये । यहां अभी भी भारी मात्रा में कूड़ा फैला हुआ है ।
एस-3 ग्रीन आर्मी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जंगल में गंदगी के बीच विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां,कलेंडर भी फेंके गए हैं ।

ALSO READ:  सूची -: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए 18 अधिवक्ताओं का नया पैनल किया नियुक्त,

उन्होंने जनता से निवेदन किया है कि देवी देवताओं की मूर्तियां इस तरह गंदे स्थान व जंगल न फेंकी जाएं और इन मूर्तियों को विधि विधान से विसर्जित किया जाय । ताकि वो गलकर मिट्टी में समा जाएं और उनका अपमान न हो ।
इस स्वच्छता अभियान में  एस-3 ग्रीन आर्मी की टीम से
गोविंद प्रसाद,तनुज आर्य,सुरेश चन्द्रा,ललित बिष्ट,शूरवीर सिंह चौहान,सुनील कुमार तथा कुछ स्थानीय लोग शामिल थे ।

ALSO READ:  सूचना --: वेधशाला- कृष्णापुर मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव के गठन हेतु ग्राम सभा बेलुवाखान की खुली बैठक अब "नैनी रिज़ॉर्ट मनोरा" में होगी, पहले यह बैठक गांजा में होनी थी

You cannot copy content of this page