खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । बसंत पंचमी के अवसर पर श्री राम सेवक सभा द्वारा राम सेवक सभा हॉल में सामूहिक यज्ञोपवीत समारोह  का आयोजन किया गया । राम सेवक सभा के प्रधान पुजारी भगवती प्रसाद जोशी यज्ञोपवीत संस्कार के मुख्य पुरोहित थे ।       रामसेवक सभा ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए आज जिन बटुकों का उपनयन संस्कार किया उनमें  गर्वित साहू, युवराज साह, शिवम साह, हिमांशु साह, तनुज शर्मा, नकुल सिंह बिष्ट, गौरव दलकोटि, विनोद दलकोटि, राजेन्द्र पाण्डेय मुख्य थे । यज्ञोपवीत समारोह में इन किशोरों के परिवार के सदस्य भी शामिल रहे । इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बटुकों द्वारा जनेऊ संस्कार के बाद आस-पास की दुकानों और अन्य लोगों से भिक्षा मांगना रहा । कार्यक्रम में मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी, गिरीश जोशी, घनश्याम साह, उमेश जोशी, हिमांशु जोशी, रानी साह, रेखा जोशी के अलावा बटुको के परिजन उपस्थित रहे ।
   इधर बसन्ती पंचमी की शायं को रामसेवक सभा भवन में बैठकी होली का भी आयोजन किया गया । जिसमें मिथिलेश पांडे, हिमांशु जोशी, हिमांशु साह सतीश पांडे, रक्षित साह, गिरीश भट्ट  आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page