खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शहर के वरिष्ठ होल्यार गजेंद्र त्रिपाठी के असामयिक निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है । गजेंद्र त्रिपाठी चीना खान लाइन तल्लीताल में अकेले रहते थे । वे अविवाहित थे ।

ALSO READ:  वीडियो -- नैनीताल में मूसलाधार बारिश, स्कूली बच्चों की हुई फजीहत,

बताया गया है कि उनके घर का दरवाजा बंद होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद रात्रि में दरवाजा खोला गया तो वे बेसुध पड़े थे । उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया । जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है । गजेंद्र त्रिपाठी होली के जानकार थे । उनके निधन पर रंगकर्मियों व अन्य संगठनों ने दुख व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page