खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऐपण, पेंटिग, संगीत, साहित्य के ज्ञाता, नयना देवी मंदिर ट्रस्ट के न्यासी व विभिन्न जन संगठनों के अग्रणी विश्वम्भर नाथ साह “सखा” का आज दोपहर में ईलाज के दौरान हल्द्वानी के एक अस्पताल में निधन हो गया । वे करीब 87 वर्ष के थे । उनके निधन से शहर में शोक का माहौल है ।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

स्व0 विशम्भर नाथ  साह के परिजनों के अनुसार वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य थे । उन्हें ईलाज के लिये हल्द्वानी ले जाया गया था । जहां आज दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली । उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल लाया जा रहा है । उनकी पुत्री दीपाली एक साल से उनकी देखभाल कर रही थीं । वे कैलाखान में परिवार के साथ रहते थे ।सखा दाज्यू के नाम से प्रसिद्ध स्व0 विश्वम्भर नाथ साह साहित्य,संगीत,कला,पर्यावरण,नैनीताल से जुड़ी जानकारियों से ज्ञाता रहे । इन विषयों के शोधार्थी हमेशा उनका मार्गदर्शन प्राप्त करते थे ।

You missed

You cannot copy content of this page