खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राजभवन वार्ड तल्लीताल में शनिवार को “बाबा नीम करौरी समिति वेलभ्यु” का गठन किया गया । इस समिति का अध्यक्ष पूर्व सभासद संजय साह व महामंत्री हाईकोर्ट के अधिवक्ता कमलेश तिवारी को बनाया गया । जबकि सुनील कुमार लोहनी को कोषाध्यक्ष व गौरव पांडे,विवेक साह,दिनेश जोशी,राकेश सुयाल व मूकेश जोशी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

“बाबा नीम करौरी समिति वेलभ्यु” तल्लीताल के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि समिति का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना, वर्षभर सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना है ।  बताया कि समिति में अधिकाधिक लोगों को जोड़ा जाएगा ।

You missed

You cannot copy content of this page