खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। मंगलवार को मल्लीताल कमेटी लाइन में शिव अनुष्ठान व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि कमेटी लाइन स्थित शिव मंदिर में मुख्य पुजारी भगवती प्रसाद जोशी के नेतृत्व में शिव पूजन व हवन तथा हवन किया गया।जिसमे राजेन्द्र जोशी,गिरीश लाल साह,दिनेश मेहता,अनिल डबराल,ललित,विक्रम,ललित मोहन जोशी,नंदन जोशी सपरिवार यजमान रहे। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र वासियों सहित सैलानियो ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान हीरा सिंह,कमल बिष्ट,दिनेश जोशी,नीरज जोशी,खीम सिंह,जगदीश जोशी, हिमांशु पांडे, ललित तिवारी आदि  लोग सेवा में जुटे रहे।
ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page