खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश के मेविला कम्पाउंड स्थित आवास में महिला होली का आयोजन हुआ । जिसमें क्षेत्र की महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता, डी एस बी परिसर के प्रोफेसर भी शामिल हुए । इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों के साथ लोकगीत व नृत्य भी प्रस्तुत किये । इससे पूर्व अधिवक्ता ज्योति प्रकाश, प्रो0 नीता बोरा शर्मा, राष्ट्रीय शहीद स्मारक विद्यालय की प्रधानाचार्या तारा बोरा ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी ।इस अवसर पर श्रीमती तारा बोरा, जानवी पालीवाल, डाo नीता बोरा शर्मा, कमला जोशी, दीपा शर्मा, प्रो० चन्द्रकला रावत, माया साह, किरन मेर, देवकी बिष्ट, विनीता बोरा, वर्षा बिष्ट, मंजु कोटलिया, वन्दना पाण्डे सहित पूरे  शहर से  महिलाएं पहुंची हुई थी ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण नीति में किया बड़ा बदलाव: गंभीर बीमार माता-पिता और सैनिकों के परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

 

You missed

You cannot copy content of this page