खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । स्नोव्यू निवासी 37वर्षीय एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।युवक के  आत्महत्या का कारण नहीं पता है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक स्नोव्यू निवासी 37 वर्षीय महेंद्र लाल होटल में काम करता था।मंगलवार को महेंद्र के घर से बाहर नहीं निकला।जब दरवाजा बंद मिला तो पड़ोसियों ने घर में झांक कर देखा। जहां वह फांसी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मल्लीताल एस आई अविनाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे  और युवक को नीचे उतार कर जिला चिकित्सालय बीडी पांडे लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसआई अविनाश ने बताया कि मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You missed

You cannot copy content of this page