खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार शायं शहर के प्रतिष्ठित बिड़ला स्कूल से लगे जंगल में आग लग गयी । स्कूल के मदन गैड़ा व अन्य ने वन कर्मियों को सूचित कर बताया कि जंगल की आग बिड़ला स्कूल के पटेल हाउस की तरफ बढ़ने लगी है, त्वरित वन दरोगा संतोष जोशी द्वारा अपनी टीम नंदन दानु, मुकेश बिष्ट, व आनंद लाल साथ व क्षेत्रवासी समाजसेवी दीपक कुमार भोलू, बिड़ला स्कूल के कर्मचारी भागवत आर्य, एस त्रिपाठी के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया किया गया । पेड़ो की झाड़ियों को आग को पीट पीट कर बुझाया गया साथ ही अन्य स्टाफ द्वारा पानी से भरी बाल्टियां आग पर डाली गयी, अफरा तफरी के माहौल में सब अपने अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गये । बमुश्किल लगभग डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया । वन विभाग व क्षेत्रवासी की तत्परता के कारण बिरला स्कूल के पटेल हाउस को आग के नुकसान होने से बचा लिया गया।

You missed

You cannot copy content of this page