खबर शेयर करें 👉

भीमताल । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा शुक्रवार को सूचना के अधिकार आयोग की एक शाखा हल्द्वानी में खोले जाने हेतु  सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को जनपद भ्रमण के दौरान भीमताल में ज्ञापन देकर इस संबंध में  विस्तृत वार्ता की गई। सूचना आयुक्त ने ज्ञापन में उल्लिखित मांग पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कहा कि सूचना आयोग कर्मचारियों की इस जायज मांग के प्रति पूर्ण रूप से सजग है। और शीघ्र ही इस पर आवश्यक कार्रवाई आयोग द्वारा की जाएगी।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि कुमाऊं मण्डल के जनपदों में कार्यरत कार्मिकों को समय-समय पर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत अपीलों की सुनवाई में प्रतिभाग करना पडता है तथा आयोग कार्यालय देहरादून में स्थित होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा शासन का काफी धन तथा समय अनावश्यक रूप से बर्बाद होता है।आयोग की
शाखा कुमाऊं के प्रवेश द्वार जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में संचालित होने से कुमांउ मण्डल के दूरस्थ जनपदों को आवागमन व शासकीय कार्यों के सम्पादन में सुगमता होगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से सूचना का अधिकार कार्यालय की शाखा हल्द्वानी में खोले जाने हेतु सकारात्मक पहल करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने में शामिल प्रतिनिधिमंडल में संजय देब, रश्मि बाला, बीएस नेगी, हेमंत कुमार, रीना, आनंद सिंह, भूपाल सिंह अर्जुन सिंह दिनेश जोशी तथा कैलाश गोस्वामी सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल थे।

You missed

You cannot copy content of this page