खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा ने उत्तराखंड की नव गठित सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। विकास भवन भीमताल में परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली ने कहा कि नव गठित सरकार से राज्य कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक कार्रवाई करने की बहुत उम्मीद है। इससे पूर्व भी पिछली सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों कि कई मांगों पर कार्रवाई की गई थी , लेकिन कई मांगे अभी भी पूरी नहीं हुई हैं, जो इस सरकार में पूरी होने की उम्मीद कर्मचारी लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही परिषद द्वारा अपनी मांगों के प्रति आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। तथा राज्य विकास के लिए कर्मचारी वर्ग हर प्रकार से सरकार को सहयोग प्रदान करेगा।

You cannot copy content of this page