खबर शेयर करें 👉

देवभूमि चेस एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित 17 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 9 में हल्द्वानी ( नैनीताल ) के प्रतिभवान तेजस तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता जीत ली है ।

प्रतियोगिता 1 और 2 सितम्बर को दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल , हल्द्वानी में सम्पन्न हुई ।

गौरतलब रहे कि तेजस तिवारी को हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व का यंगेस्ट फिडे रेटेड चेस प्लेयर बनने पर सम्मानित किया था ।

ALSO READ:  नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, ड्राइवर को आई हैं गम्भीर चोटें,

तेजस तिवारी ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप शानदार खेल दिखाते हुए प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में अपने सभी मुकाबले जीत प्रतियोगिता जीत ली है ।

इस प्रतियोगिता को जीतने से तेजस तिवारी अब नवम्बर में जमशेदपुर ( झारखंड ) में होने वाली नेशनल अंडर 9 शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

इस अवसर पर देवभूमि चेस ऐशोशियन के सचिव संजीव चौधरी , कोषाध्यक्ष सीमा रघुवंशी , ऑर्गनाइजर कमेटी के चेयरमैन समित टिक्कू , चीफ आर्बिटर मृतुन्जय सिंह , मुख्य अतिथि हल्द्वानी के एस पी ( सिटी ) हरबंश सिहं आदि मौजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page