खबर शेयर करें 👉
शासन ने शुक्रवार की शायं 7 आई ए एस अफसरों के स्थान्तरण किये हैं । जिसके तहत  उत्तरकाशी के DM मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग का DM, नरेंद्र भण्डारी को MD KMVN से चंपावत का DM, धीराज गर्ब्याल को के एम वि एन के एम डी का अतिरिक्त चार्ज, अभिषेक रूहेला को देहरादून के नगर आयुक्त से उत्तरकाशी का DM बनाया गया। अपर सचिव रंजना से MD परिवहन निगम का जिम्मा हटा के PD (UUSDA) बनाया गया। उनके पास ऊर्जा विभाग भी है। विनीत तोमर को चंपावत के DM से हटा के परिवहन निगम का MD बनाया गया है।

PCS अफसरों में हेमंत कुमार वर्मा को चमोली के ADM से हटा के चंपावत का ADM और शिव चरण द्विवेदी को चंपावत के ADM से हटा के चमोली का ADM बनाया गया है। कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी कर दिए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page