खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल । रविवार की रात चंद्रग्रहण  8.58 बजे शुरू होगा और रात 2.25 बजे समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहण का सूतक काल दिन में 1 बजे से कुछ मिनट पहले शुरू हो गया था ।

इस कारण नयना देवी मंदिर,कैंची धाम सहित अन्य मन्दिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था, शटल सेवा व टैक्सियों का किराया तय हुआ ।

 

 

दूसरी ओर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डा शशिभूषण पांडे ने बताया कि रात 8.58 बजे उपछया वाला ग्रहण शुरू होगा । जबकि छाया वाला 9.57 बजे शुरू होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 11 बजे से लेकर 12.23 बजे तक रहेगा।

ALSO READ:  ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार ।

 

इस दौरान चंद्रमा लाल व नारंगी में रंगा नजर आएगा। यह चंद्रग्रहण भारत समेत कई अन्य देशों में देखा जा सकेगा। पूर्णग्रहण 82 मिनट तक रहेगा। छाया वाला ग्रहण रात 1.26 बजे तक रहेगा जबकि उपछाया छाया वाला ग्रहण 2.24 बजे समाप्त होगा।

You missed

You cannot copy content of this page